सैफ के चलते ही करीना बनी एजेंट विनोद का हिस्सा

इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'एजेंट विनोद' के निर्देशक श्रीराम राघवन का कहना है कि फिल्म में सैफ और करीना बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगे और दर्शक उनका यह नया अंदाज देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

रीयल लाइफ की यह जोड़ी इससे पहले दो फिल्मों टशन और कुर्बान में एक साथ नजर आ चुकी है। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। एजेंट विनोद सैफीना की तीसरी फिल्म होगी।

राघवन ने कहा, इन दोनों को एक साथ पेश करना एक चुनौती की तरह था क्योंकि यह एक प्रेम कहानी नहीं है। इसमें सैफ एक जासूस के किरदार में हैं, वहीं करीना एक रहस्यमई लड़की के किरदार में हैं जो सैफ से मोरक्को में टकराती है। मैं दोनों के साथ प्रेम कहानी नहीं बना रहा, मैं एक घटना आधारित फिल्म बना रहा हूं।

राघवन ने कहा, शायद दर्शक कुछ और ही उम्मीद कर रहे हों। मुझे लगता है कि हम अलग तरीके से दोनों को दिखाने में सफल रहेंगे और लोग इससे चकित होंगे क्योंकि दोनों के बीच फिल्म में अलग तरह का संबंध है। इससे लोग भूल जाएंगे कि दोनों वास्तिविक जीवन में भी प्रेमी-प्रेमिका हैं।

राघवन ने कहा, सैफ के कहने पर हमने करीना को भी फिल्म में लिया। मैं करीना को एक अलग और अच्छी भूमिका में देखना चाहता था क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। मैंने उन्हें इस रोल के बारे में बताने को लेकर चिंतित था लेकिन उन्हें यह किरदार पसंद आया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X