खुश हुए सैफ यह जानकर कि श्रीराम हैं खुश
सैफ अली खान कहते हैं कि निर्देशक श्रीराम राघवन को खुश करना आसान नहीं है लेकिन उन्हें खुशी है कि वह 'एजेंट विनोद' से काफी खुश हैं। इससे पहले 2004 में आई फिल्म एक हसीना थी में सैफ राघवन के साथ काम कर चुके हैं।
सैफ कहते हैं कि उन्होंने जब राघवन से पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है तब जवाब में उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं। इस बात पर सैफ कहते हैं कि अगर वह खुश हैं तो यह बेहद अच्छी बात है क्योंकि उन्हें खुश करना काफी मुश्किल काम है।
आपको बता दें कि सैफ ने इस फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाई है, जो दिल्ली में एक बड़े हमले को रोक लेता है। सैफ ने कहा कि उनकी फिल्म में राजधानी दिल्ली को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर उन्हें गर्व है।
अपनी फिल्म के बारे में वह बताते हुए कहते हैं कि फिल्म में एक टेढ़ी मेढ़ी यात्रा तब शुरू होती है जब एजेंट विनोद मास्को से रीगा, फिर मोरक्को, पाकिस्तान और फिर भारत, लंदन से केप टाउन की यात्रा करता है। उसकी यात्रा रोमांचक होती है और वह आखिरकार दिल्ली पर होने वाले एक बड़े परमाणु हमले को रोक लेता है।
एजेंट विनोद में करीना कपूर, राम कपूर, प्रेम चोपड़ा ने भी अभिनय किया है। पर्दे पर यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो रही है। वैसे इस समय सैफ करीना कपूर के साथ अपनी फिल्म के प्रोमोशन में लगे हैं। इसी सिलसिले में सैफीना कल भारत पाक क्रिकेट मैच के दौरान एक स्पोर्ट्स चैनल के स्टूडियो में भी देखे गए।


Click it and Unblock the Notifications