एजेंट विनोद पर पाकिस्तान ने लगाया बैन
खबर आई है कि जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म 'एजेंट विनोद' की रिलीज पर कराची के एक मल्टीप्लेक्स में बैन लगा दिया गया है। दरअसल पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पाकिस्तान में ना रिलीज करने का फैसला किया है। देखें एजेंट विनोद का ट्रेलर
दरअसल इस फिल्म को ना रिलीज करने का कारण सैफ की इस फिल्म में एजेंट विनोद का पाकिस्तान से लिंकअप होना बचाया जा रहा है। एजेंट विनोद इस फिल्म के किरदार का नाम है जो एक रहस्य को सुलझाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करता है।
इतना ही नहीं एक्ट्रेस करीना कपूर जो इस फिल्म का हिस्सा है वह भी पाकिस्तानी सरकार के लिए जासूस का काम करती हैं। इस फिल्म को पाक में बैन किया जाना सैफीना के चाहने वालों के लिए निश्चित ही एक बुरी खबर है। आपको बता दें कि यह फिल्म 23 मार्च को पर्दे पर रिलीज की जा रह है।


Click it and Unblock the Notifications