बस 30 करोड़ और 'एजेंट विनोद' हिट

बॉक्स ऑफिस पर एजेंट विनोद ने धीमी शुरूआत की है लेकिन फिल्म वालों का कहना है कि फिल्म सफल है, फिल्म निर्माताओं का दावा है कि लागत वसूली के लिए उन्हें केवल 30 करोड़ रूपये की और जरूरत है। यानी की फिल्मवालों का कहना है कि फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।
इस फिल्म में पर्दे पर सैफ और करीना रोमांस कर रहे है और इस फिल्म के जरिये ही सैफ ने फिल्म निर्माण में कदम रखा है। फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन है। जासूसी पर आधारित इस फिल्म में सैफ ने रॉ के एक एजेंट की भूमिका अदा की है और करीना एक जासूस बनी है।
फिल्म में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में 50 करोड़ और 12 करोड़ रूपया मार्केटिंग पर खर्च हुआ। कुल मिला कर 62 करोड़ रूपये की लागत फिल्म पर आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











