मेरी फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार करेगीः सैफ
दिनेश जैन के साथ पहली थ्रिलर फिल्म एजेंट विनोद बना रहे सैफ अली खान का कहना है कि मेरी यह फिल्म 100 करोडं रुपए से ज्यादा का कारोबार करेगी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी काम कर रही हैं।
अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे सैफ का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि मेरी यह फिल्म मल्टीप्लेक्स और थियेटर मिलाकर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार कर लेगी।
इस फिल्म को बनाने में करीब 60 करोड़ क खर्चा आया है और इसे 19 महीनों में पूरा किया गया। भारत के साथ पूरी दुनिया में इसके 3500 प्रिंट जारी किए जाएंगे। लीड रोल निभा रहे सैफ का कहना है कि यह फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म रहेगी। इसे मैंने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रख कर ही बनाया है।
इस फिल्म की शूटिंग मोरक्को, रुस, उजबेकिस्तान, ब्रिटेन और भारत सहित 12 देशों में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications