पाकिस्तान में एजेंट विनोद पर प्रतिबंध से सैफ हुए निराश
खबर है कि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि फिल्म में आईएसआई जो कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी हैं उसका नाम लिया गया है। पाकिस्तान का मानना है कि इससे यहां के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है।
सूत्रों के अनुसार यह फिल्म एक भारतीय जासूस पर आधारित है जिसका किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। इस फिल्म में आईएसआई के नाम का उपयोग किया गया है 'जो पाकिस्तान के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है' इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है।
पाकिस्तान की सेंसर बोर्ड से फिल्म को मंजूरी नहीं मिलने की खबर बाद कराची, लाहौर और रावलपिंडी में सिनेमा घरों ने इस फिल्म के टिकट बेचना बंद कर दिया। इस खबर से निराश हुए सैफ का कहना है कि हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। इस फिल्म की नायिका पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है। हम इस फिल्म को अच्छा बनाने के लिए जो कर सकते थे वो किया है।


Click it and Unblock the Notifications











