करीना का दिल वर्सेज सैफ की पूंगी
फिल्म एजेंट विनोद में करीना कपूर ने मुफ्त का दिल पर मुजरा किया है तो सैफ अली खान ने भी प्यार की पूंगी बजाई है। जितना पॉपुलर करीना का मुजरा नहीं हुआ उससे ज्यादा पॉपुलर पूंगी हिट हो गई। सैफ का कहना है कि उन्हें उनकी फिल्म में करीना का मुजरा काफी पसंद आया। करीना का मुफ्त का दिल वर्सेज सैफ के प्यार की पूंगी
लेकिन लिसनर्स के बीच पूंगी हिट हो चुकी है। इस फिल्म के लिए सैफ काफी मेहनत कर रहे हैं यह पहली फिल्म है जिसका निर्माण सैफ ने अपने होम प्रोडक्शन तले किया है। इस फिल्म में सैफ बॉलीवुड से करीब गायब हो चुके मुजरे को करीना पर फिल्माया। इसकी धुन मॉर्डन मुजरे की तरह है।
वहीं प्यार की पूंगी के बोल आज के युवाओं की पसंद को ध्यान नें रखकर ही लिखा गया है। अब यह देखने वाली बात है कि किसका आयटम नंबर दर्शकों को ज्यादा लुभाएगा। करीना कपूर का मुजरा 'दिल मेरा मुफ्त का' या सैफ का आयटम नंबर 'प्यार की पुंगी'। अब कौन हैं बेस्ट इसका फैसला आप ही किजिए।


Click it and Unblock the Notifications