करीना ने तो मुझे निशब्द कर दिया: सैफ अली खान
सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एजेंट विनोद को लेकर खासे चर्चा में हैं। फिल्म 23 मार्च को पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ इन दिनों देश के कई शहरों में घूम रहे है। आपको बता दें इस फिल्म के जरिये सैफ अली खान पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। अपनी फिल्म में वो अपनी रीयल लाईफ हिरोईन करीना कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म में करीना और उनके काम की तारीफ करते हुए सैफ ने कहा कि करीना ने बेहतरीन काम किया है, सच बताऊं तो मैं तो हैरान हूं कि उनकी पर्फार्मेंश देखकर, सच कहूं तो मै निशब्द हूं उनकी तारीफ करने के लिए । सैफ को अपनी बेबो का मुजरा बेहद पसंद आया है।
सैफ ने कहा है कि करीना का फिल्म में मुजरा शानदार है। सैफ ने कहा कि हालांकि करीना ने पहले कभी पर्दे पर मुजरा नहीं किया है लेकिन उनकी पहली कोशिश ही काफी जबरदस्त रही।
मालूम हो कि कुर्बान फिल्म के बाद सैफ और करीना पहली बार एक साथ फिल्म एजेंट विनोद में आ रहे हैं। हालांकि अभी तक जितनी भी फिल्में करीना-सैफ की आयीं है उन्होंने अच्छा बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है। देखते है कि सैफ कि यह होम प्रोडक्शन बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाता है?


Click it and Unblock the Notifications
