सैफ और आमिर खान है बेस्टः करीना कपूर
आजकल करीना कपूर सैफ अली खान के साथ फिल्म 'एजेंट विनोद' के प्रमोशन के लिए कुद पड़ी हैं। उनकी माने तो बॉलीवुड के एक्टर्स में उन्हें सैफ और आमिर खान ही बेस्ट लगते हैं।
मुंबई में फिल्म को प्रमोट करते हुए हुए करीना ने कहा कि मैं आमिर खान और सैफ के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हूं। हमेशा से ही ये दोनों ही मेरे लिए बेस्ट रहे हैं, सैफ के साथ एजेंट विनोद में दोबारा काम करके मैं काफी खुश हूं।
टशन और कुर्बान फिल्म में सैफ के साथ काम कर चुकी करीना से जब यह पूछा गया की एजेंट विनोद नया क्या है इसपर बेबो ने कहा कि इस फिल्म में वो सबकुछ है जो दर्शकों को पसंद आएगा। एजेंट विनोद का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।
यह फिल्म भारतीय जासूस विनोद की कहानी है जो भारत पर परमाणु हमले को विफल करता है। इस फिल्म में करीना भी एक जासूस के ही किरदार में नजर आने वाली हैं जो पाकिस्तान के खुफिया विभाग आईएसआई के लिए काम करती हैं। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications