नहीं चली सैफरीना की एजेंट विनोद, हुई फ्लॉप

Agent Vinod
एक बार फिर से सैफ-करीना की जोड़ी को दर्शकों ने ठुकरा दिया है। ताज्जुब यह है कि इस जोड़ी को लोग रीयल लाइफ कपल में देखने को तैयार हैं लेकिन पर्दे पर इस जोड़ी को स्वीकार नहीं करते हैं। टशन और कुर्बान की तरह एजेंट विनोद भी लोगों को नहीं भायी। आपको बता दें कि एजेंट विनोद रिलीज से तीन दिन बाद तक महज 27.5 करोड़ रुपये जुटा पाई। फिल्म के सैटेलाइट राइट भी 15 करोड़ में बिके जबकि देश से बाहर की कलेक्शन सामान्य रहा।

फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म में कुछ ज्यादा ही क्लाइमेक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शक कंफ्यूज हो गए और फिर उनके लिए ये फिल्म बोरिंग बन गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले तक कहा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर एजेंट विनोद ने धीमी शुरूआत की है लेकिन फिल्म सफल है,फिल्म निर्माताओं का दावा है कि लागत वसूली के लिए उन्हें केवल 30 करोड़ रूपये की और जरूरत है।

आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिये ही सैफ ने फिल्म निर्माण में कदम रखा है। फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन है। जासूसी पर आधारित इस फिल्म में सैफ ने रॉ के एक एजेंट की भूमिका अदा की है और करीना एक जासूस बनी है। इस फिल्म पर कुल मिला कर 62 करोड़ रूपये की लागत आयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X