करीना कपूर से जानिए बढ़ती उम्र में खूबसूरती का राज!

करीना कपूर की खूबसूरती पर लाखों दिल यूं ही कुर्बान हैं। बल्कि इसके पीछे भी एक राज है और यही राज करीना ने खुलकर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। छरहरी काया की मालकिन करीना कपूर 35 साल की होने वाली हैं। लेकिन वह खुश हैं और कहती हैं कि जितनी हैं उतनी कि दिखना चाहती हैं। 35 की होकर 22 साल की दिखने की कोशिश नहीं कर रही हैं।

करीना कपूर का मानना है कि बढ़ती उम्र की खूबसूरती 'झुर्रियों' में ही छपी है। दिल्ली में इंटरव्यू के दौरान करीना उम्र पर बात करते हुए कहा कि एक व्यक्ति को सौम्य होना चाहिए। मुझे 34 साल की होने का नाज है। मेरे ख्याल से उम्र का बढ़ना कमाल का है। मुझे वैसे लोगों से नफरत होती है, जो अपनी उम्र कम दिखाने के लिए झुर्रियां को छिपाने की कोशिश करते हैं।

इतना ही करीना ने पुरूषों पर अपने ख्याल रखते हुए कहा कि, झुर्रियां पुरूषों पर आकर्षक लगती है। उन्होंने कहा, मुझे जिन मर्दो के चेहरे पर ज्यादा झुर्रियां होती हैं, वो ज्यादा बुद्धिमान और आकर्षक लगते हैं। वहीं, उन्होंने महिलाओं में महारानी गायत्री देवी की तारीफ की और कहा कि वह बहुत शोभायमान थीं। वह सफेद बालों के साथ जिस तरह बूढ़ी हुई, वह बहुत ही आकर्षक है।

बाकी लड़कियों से अलग करीना नहीं मानती कि लड़कियों को उम्र छिपाने की जरूरत है। करीना कहती हैं कि अपनी उम्र बताने में क्या बुराई है? मैं 18 या 22 साल की लड़की नहीं होना चाहती। मैं अपनी जिंदगी के उस दौर से गुजर चुकी हूं। यह अपने आप में एक उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X