बढ़ती उम्र से सलमान खान को लगता है डर, कहा- एक्शन सीन्स करना मुश्किल हो जाता है
सुपरस्टार सलमान खान 53 साल के हो चुके हैं। ऐसे में एक एक्शन सीन करना उनके लिए कितना मुश्किल या आसान रहता है, इसका खुलासा खुद सुपरस्टार ने किया। सलमान ने कहा, बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है। मैं हमेशा से एक्शन करता आ रहा हूं इसलिए मेरी बॉडी को आदत है, लेकिन एक वक्त के बाद ये परेशान कर देते हैं।
एक था टाईगर, टाईगर जिंदा है, किक जैसी एक्शन फिल्में करने वाले सुपरस्टार ने कहा, हर एक एक्शन सीन की कम से कम 5-6 बार रिहर्सल करनी पड़ती है। इसमें बहुत गिरना पड़ना है, उठना पड़ता है। हर एक सीन में इतनी एनर्जी चाहिए होती है कि सीन करते करते ही थक जाते हैं.. जब तक को चोट न लग जाए हम करते रहते हैं। एक उम्र के बाद यह मुश्किल लगता है।

सलमान से फिर पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भी बढ़ती उम्र का डर सताता है तो स्टार ने कहा, बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा मेहनत करना होता है। आपको हमेशा अपना बेस्ट देना होता है। हम पहले की तरह अनुशासनहीन नहीं रह सकते। मैं इन दिनों रात में सिर्फ 2 से 3 घंटे सोता हूं। रात भर मैं या तो पेंटिंग करता हूं या फिर टीवी देखता हूं।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications