'युवराज' जैसी फ्लॉप देने के बावजूद घई-सलमान फिर साथ-साथ

इसे कहते हैं मजबूत जज्बा... और शायद इसी वजह से ही सुभाष घई दूसरे शो मैन कहे जाते हैं। आपको जानकर हैरत होगी की आज से पांच साल पहले सुभाष घई ने सलमान खान के साथ 'युवराज' जैसी फ्लॉप फिल्म बनायी थी और उसके बाद दोनों ने साथ काम नहीं किया लेकिन एक बार फिर से सुभाष घई, सलमान खान के साथ फिल्म बनाने को तैयार हैं। जिसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है।

इस बात की जानकारी खुद सुभाष घई ने मीडिया को दी और कहा कि वह अगली फिल्म मैं सलमान खान के साथ कर रहे हैं। हमने फिल्म के लिए अनुबंध किया है, लेकिन इस समय वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हम जल्द ही मिलकर अपनी फिल्म शुरू करने के बारे में बात करेंगे।

इन दिनों सुभाष घई सलमान खान पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान भी हैं क्योंकि उन्होंने 1983 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म 'हीरो' के अधिकार सलमान को दे दिए हैं। जिसकी रीमेक में सलमान खान सुनील शेट्टी की बेटी अथीया और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को लांच करने वाले हैं।

घई ने कहा, "सलमान मेरे लिए अपने परिवार जैसे हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरी फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं, तो मैंने कहा, ठीक है। उन्होंने कहा कि फिल्म के अधिकार के लिए मुझे कितने रुपये देने होंगे, मैंने कहा-आप सिर्फ फिल्म बनाइये।"

देखते हैं कि सलमान खान के साथ सुभाष घई पर्दे पर क्या कमाल करते हैं, इसमें तो कोई शक नहीं कि सुभाष घई कमाल के निर्माता-निर्देशक हैं और सलमान की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट भी काफी गजब की है, ऐसे में दोनों का साथ एक नयी औऱ सार्थक तस्वीर की उम्मीद करता है, देखते हैं कि यह उम्मीद पूरी होती है कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X