अब बॉलीवुड में नहीं पैदा होंगे दूसरे अमिताभ या शाहरुख़

यश चोपड़ा को तबियत खराब होने की वजह से पिछले हफ्ते १३ अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्हें डेंगू की समस्या बताई गयी। डेंगू के इलाज के चलते यश चोपड़ा के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और कल 21 अक्टूबर को यश चोपड़ा बॉलीवुड में अपना नाम सदा सदा के लिए अमर करके चले गए।
यश चोपड़ा के जाने का दुःख सबसे ज्यादा जिसे हुआ वो है बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान। शाहरुख़ खान को बॉलीवुड का रोमांटिक हीरो बनाने के पीछे जिसका योगदान था वो थे यश चोपड़ा। यश चोपड़ा ने शाहरुख़ खान के साथ डर, बाज़ीगर, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे जैसी कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्मे दी हैं।
शाहरुख़ खान के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के करियर की कई हिट फ़िल्में जिनमे दीवार, सिलसिला, कभी कभी शामिल है भी यश चोपड़ा की ही देन थी।
यश चोपड़ा ने शाहरुख़ के नाम कई हिट फ़िल्में की है और जाते जाते भी यश चोपड़ा शाहरुख़ खान के नाम अपनी आखिरी निर्देशित फिल्म कर गए। यश चोपड़ा की तरफ से शाहरुख़ खान को दिया गया ये अनोखा तोहफा जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। अब यश छोड़ा के सभी चाहने वालो को इंतज़ार है १३ नवम्बर का जब उनके दिलों में बसने वाले यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान बड़े परदे पर नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications