अपनी रानी कियारा आडवाणी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिया 70 करोड़ का महल, जानिए डिटेल

Sidharth Malhotra-Kiara Advani New House:बॅालीवुड के दो स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मंगलवार को शादी कर ली। मीडिया से दूर और परिवार के बीच सिद्धार्थ और कियारा की शादी ड्रीम वेडिंग के जैसी ही थी। बताया जा रहा है कि अब दोनों बी पति-पत्नी बनने के बाद अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों एक साथ अपने सपनों के घर में रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा एक साथ मुंबई के पाली हिल वाले घर पर रहेंगे। लेकिन अगर आप इस घर की कीमत सुनेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे। इस नए रोमांटिक कपल के लिए पूरे घर का डिजाइन गौरी खान ने किया है। दोनों जल्द ही अपने इस सी फेसिंग घर में एंट्री करेंगे। जो कि पूरी तरह से एक सपनों का महल है।
मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने इस घर से लिए पूरे 70 करोड़ की रकम चुकाई है। ऐसा मालूम होता है कि सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया कियारा को रानी बनाकर इस करोड़ों के महल में रखना चाहते हैं। दोनों का यह बंगला किसी आलीशान महल जैसा दिखाई पड़ता है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा को देखकर हर कोई यही कहता है कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। दोनों की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज के रैप अप पार्टी के दौरान हुई थी।
वहीं बताया जाता है कि साल 2019 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ साउथ अफ्रीका भी नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए गए थे। कोविड के दौरान दोनों का प्यार और भी गहरा हो गया। दोनों को कई दफा एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है। इसके बाद थोड़ा सा वक्त और लेकर सिद्धार्थ ने साल 2021 में कियारा की मुलाकात अपने माता-पिता से करवाई थी। कॅाफी विद करण में भी सिद्धार्थ ने कियारा के साथ अपने रिश्ते पर हामी भरी थी।


Click it and Unblock the Notifications











