कैटरीना कैफ-विकी कौशल का शादी के बाद हनीमून का ये है प्लान, ऐसी है चर्चा
कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के बरवाड़ा में सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की। कैटरीना कैफ ने पति विकी कौशल के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी बेकरार फैंस के लिए शेयर की। अब मीडिया में कैटरीना कैफ और विकी कौशल के हनीमून को लेकर तरह तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल आज शाम तक मालदीव के लिए रवाना हो जाएंगे तो कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों यूरोप हनीमून मनाने जा सकते हैं। हालांकि शादी की तरह हनीमून व अन्य चीजों को लेकर भी इस कपल ने गुप्त ही रखा है।

वहीं कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि कैटरीना और विकी कौशल शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों पहले अपने पेंडिंग वर्क को कंप्लीट करेंगे और फिर हनीमून के लिए रवाना होंगे।
बता दें कैटरीना कैफ और विकी कौशल को बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शादी की शुभकामनाएं दी। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण से लेकर ईशा गुप्ता व अन्य सेलेब्स ने इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दी।
कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद आज सवेरे राजस्थान से चौपर से रवाना भी हो चुके हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। कैटरीना सूट और हाथों में चूड़ा पहने दिखीं तो विकी ने कुर्ता पहना हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











