अक्षय कुमार का खुलासा, पैडमैन देखने के बाद बेटे आरव का कुछ ऐसा था रिएक्शन

By Shweta

Recommended Video

Akshay Kumar son Aarav's SHOCKING reaction after watching PADMAN | FilmiBeat

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन दर्शकों को काफी पसंद आई। बेहद अलग विषय पर बनीं इस फिल्म की काफी तारीफ भी हुई। पैडमैन भारत की पहली फिल्म है जो पीरियड्स और हाइजीन पर बनाई गई है।फिल्म की हर किसी ने खूब तारीफ की और खासकर अक्षय कुमार को खूब सराहा गया।

अक्षय कुमार के बेटे आरव को भी पैडमैन बहुत ही अच्छी लगी और अपने फिल्म देखकर अपने पापा को ' डैड गुड जॉब' कहा और इसे सुनने के बाद अक्षय कुमार खासकर बेहद खुश हैं। उन्होंने ये बात एक लीडिंग अखबार को दिए इंटरव्यू में कही।

after-watching-padman-aarav-came-upto-me-said-dad-good-job-says-akshay-kumar

फिल्म रिलीज होने के बाद जागरुकता अभियान चलाने पर अक्षय कुमार ने कहा कि "यह मेरे लिए सिर्फ फिल्म या एक्टिंग नहीं है कि मेरा काम खत्म हो गया। अगले 4-5 दिनों के अंदर मैं एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने जा रहा हूं जो सरकार बना रही है। भूमि पेडनेकर को भी ये जन कल्याण के तौर पर करने के लिए कहा गया है। मैंने इसे लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं इसमें विश्वास करता हूं।मैंने ट्रेडिशनल पीरिडय्स के बारे में जो देखा,पढ़ा या जाना है उसके बारे में बातें भी नहीं कर सकता।लगभग 42 करोड़ महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं। अगर मैं 3, 5 या 10 लोगों को भी बदल पाता हूं तो इसे अच्छा माना जाएगा।"

अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि "जब एक फिल्ममेकर फिल्म के बारे में सोचता है और उसे लगता है कि ये फिल्म सिर्फ मैं कर सकता हूं, तो इससे मुझे खुशी मिलती है। वो ये नहीं सोचते कि ये तो कॉमेडी फिल्म है, ट्रेजरी है, ये विलन का रोल है, वो ये जानते हैं कि वो कोई भी रोल लेकर मेरे पास आ सकतेहैं। मैंने ये सब अपनी मेहनत और पैरेंट्स के आर्शीवाद के साथ किया है। पहले कई फिल्में बनती थी लेकिन मुझे एक्शन फिल्में ऑफर होते थे। बाकी दूसरे स्टार्स को दिए जाते थे। मुझे कभी ये फिल्में नहीं मिलती थी। इस भूख की वजह से मैं और भी फिल्में करने लगा।"

अक्षय कुमार के बारे में ये सभी जानते हैं कि उन्होंने कभी खुद को एक इमेज में बांध कर नहीं रखा है। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X