धूम 3 के बाद बोले दर्शक... सुपर स्टार शाहरूख नहीं आमिर हैं
फिल्म देखकर हॉल से निकले कुछ लोगों ने वनइंडिया से खास बातचीत की और कहा कि एक बार फिर से आमिर खान ने 'धूम 3' से साबित कर दिया कि बॉलीवुड के असली सुपर स्टार आमिर खान ही है और कोई भी खान उन्हें पीछे नहीं कर सकता है। दिल्ली कि रिया ने वनइंडिया से कहा कि फिल्म 'धूम 3' टोटली आमिर खान की फिल्म है, मेरी नजर में तो फिल्मी दुनिया के असली सुपर स्टार हैं।
कोई शक नहीं कि शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने गाढ़ी कमाई की है लेकिन इस फिल्म के लिए शाहरूख ने जबरदस्त प्रमोशन किया था जबकि आमिर खान किसी भी रियलिटी शो में फिल्म 'धूम 3' के लिए नजर नहीं आये जिससे साफ पता चलता है कि वह अपना काम शांति और लगन से करते हैं और शोर मचाने में यकीन नहीं रखते हैं।
मालूम हो कि फिल्म धूम 3 ने अपने पहले कलेक्शन में ही शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के कलेक्शन को बीट कर दिया है। शाहरूख की फिल्म ने पहले दिन 33.12 करोड़ कमाये थे लेकिन आमिर खान की फिल्म पहले ही दिन शाहरूख से आगे निकल गयी।
आपको बता दें कि 20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ है। एक्शन औऱ रोमांच से भरी फिल्म 'धूम 3' के डायरेक्टर विष्णु आचार्य और निर्माता आदित्य चोपड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications
