विद्या बालन के ब्लाउज़ मास्क के बाद रॉनित रॉय ने सिखाया टीशर्ट मास्क, 60 सेकंड में तैयार
कोरोना से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट हो चुका है और बॉलीवुड स्टार्स तरह तरह से लोगों को जागरूक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक्टर रॉनित रॉय ने लोगों को घर बैठे मास्क बनाने का सबसे आसान तरीका बताया है।
रॉनित ने एक वीडियो बनाते हुए कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि मास्क नहीं है। तो चलिए बना लेते हैं। रॉनित ने एक टीशर्ट ली और 60 सेकंड के अंदर उसे एक मास्क में तब्दील कर दिया।

रॉनित ने इस वीडियो में बताया कि आपसे क्या कहा गया है? कि अगर आपका मुंह, नाक, कान ढंके हैं तो आप इस वायरस से बच सकते हैं। तो बस उसी की ज़रूरत है।
गौरतलब है कि हाल ही में विद्या बालन ने एक ब्लाउज़ से मास्क बनाना सिखाया था। इसके पहले स्मृति ईरानी भी लोगों को मास्क बनाना सिखा चुकी हैं। देखिए बॉलीवुड स्टार्स किस किस तरह से लोगों को कर रहे हैं जागरूक
आप भी फटाक से सीख लीजिए ये टीशर्ट मास्क बनाना -


Click it and Unblock the Notifications
