रणबीर-विक्की के बाद अब ये एक्टर बना दूल्हा, सालों डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड संग अचानक गुरू की हजूरी में लिए लां

Aman Gill Wedding: 'शहजादा' और 'जर्सी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्माता अमन गिल शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रोड्यूसर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अमृत बरार से शादी कर ली है। कपल ने सिख रीति-रिवाजों के एक दूजे संग जीने-मरने की कसमें खाई हैं। शादी की तस्वीरें अमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
अमन गिल ने 7 जुलाई को गर्लफ्रेंड संग गुरुद्वारे में लांवा फेरे लिए। अपनी शादी के मौके पर अमृत ने गुलाबी कढ़ाई वाला बेज पेस्टल लहंगा पहना। लहंगे के साथ हैवी नेकलेस, कानों में झूमके और नाक में नथनी पहने दुल्हन बेहद खूबसूरत लगीं।
वहीं गिलपिंक पिंक कलर की बेज शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लगे। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। इनमें कपल की गुरुद्वारे में अरदास से लेकर रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें शामिल हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रोड्यूसर ने लिखा-7.06.2023 प्यार और आशीर्वाद का खूबसूरत दिन। अपनी आगे की जर्नी के लिए हम आपकी शुभकामनाएं चाहते हैं।
बता दें, अमन गिल को शाहिद कपूर-स्टारर 'जर्सी' के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो अप्रैल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' को भी प्रोड्यूस किया है, जो फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications