यूपी के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज इस वक्त चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म शानदार साबित होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को राज्य में कर मुक्त कर दिया है। जी हां, यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है और अब अन्य राज्यों से भी खबर आ रही है।
यूपी के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए कर छूट की घोषणा की है। इस खबर के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पीछे नहीं रहे और उन्होने घोषणा की,

"हमने राज्य में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन में ट्वीट कर कहा कि फिल्म कर मुक्त होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें और हमारी मातृभूमि के बारे में जान सकें।

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, "महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर फिल्म जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, को मध्य प्रदेश में कर मुक्त घोषित किया जाता है ताकि अधिक से अधिक युवा फिल्म देखें और उनके बारे में जानें और उनके प्रति प्रेम की भावना पैदा करें।''

मानुषी छिल्लर नजर आने वालीं हैं
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में मानुषी छिल्लर नजर आने वालीं हैं और इस फिल्म से वो अपना डेब्यू कर रहीं हैँ। इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद का अहम किरदार है और ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होने दमदार परफॉर्मेंस दी है।

जमकर प्रमोशन कर रहे हैं
अक्षय कुमार इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म पृथ्वीराज एक बड़ी हिट साबित हो।

कुछ फिल्म फ्लॉप साबित हुईं हैं
हालांकि फिल्म क्या करती है और फैंस इसपर कैसे रिसपॉन्स करते हैं वो तो पता चल ही जाएगा। उनकी हालिया रिलीज कुछ फिल्म फ्लॉप साबित हुईं हैं और फैंस ने उन्हे नकार दिया था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार रक्षाबंधन, रामसेतु और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इनके आधिकारिक ऐलान काफी पहले हो चुके हैँ। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी ही अक्षय कुमार अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications