रवीना टंडन ने खेत में चलाया फावड़ा, ट्रोलर ने पूछा क्या सच में? मुंहतोड़ जवाब में दिखा दिया पूरा VIDEO
बॅालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह आए दिन अपना कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ किया है। कई बार रवीना के साथ ऐसा हुआ है कि उन्हें ट्रोल होना पड़ा है। लेकिन वह हर किसी का करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं।
रवीना टंडन के इस बार खेती करने को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाया है। ये मामला शुरू हुआ उस वीडियो से जिसे एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

रवीना ने सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो शेयर किया जहां पर वह गांव के खेत में फावड़े से काम करती हुई और प्लास्टिक निकालती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट करने लगे कि क्या सच में वो ऐसा काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications