बाघिन के बाद अब बॉलीवुड की "जंगली बिल्ली" की गोद में खेलेगी शेरनी

कुछ इसी तर्ज पर पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका व बॉलीवुड में जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने वातावरण और जीव जंतुओं के लिए एक अच्छी पहल करते हुए दुर्गा नाम की बाघिन के बाद अब रांची के बिरसा मुंडा चिड़ियाघर की एक शेरनी को गोद लिया है। इस बात की जानकारी चिड़ियाघर से जुड़े अधिकारियों द्वारा दी गयी है।
चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि हमें प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन से दो लाख रुपये का चेक मिला है। उन्होंने सुंदरी नाम की शेरनी को गोद लिया है। उनके साथ 30 अप्रैल 2013 तक अनुबंध किया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रियंका ने पिछले वर्ष दुर्गा नाम की बाघिन को गोद लिया था। यह अनुबंध बीती 30 अप्रैल को समाप्त हो गया।
बीते वर्ष रांची चिड़ियाघर ने जानवरों को गोद लेने के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जानवरों को एक से 11 वर्षो तक गोद ले सकता है। इस धन का इस्तेमाल जानवरों के पालन पोषण और लोगों में वन्य जीवन के प्रति जागरुकता लाने के लिए किया जाता है।
अगर प्रियंका के नजदीक सूत्रों की माने तो प्रियंका को जानवरों से बड़ा लगाव है। इस शेरनी को अंगीकृत कर प्रियंका लोगों को ये सन्देश देना चाहती हैं की जब तक पृथ्वी पर जीव जंतु है तभी तक हमारा अस्तित्त्व है। और हमें उनका ख़याल रखते हुए उनके संरक्षण के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











