टाईगर जिंदा है और रेस 3 के बाद- 'भारत' के साथ सलमान खान की HATTRICK
बॉलीवुड में यदि एक लोकेशन हिट हो जाए तो आने वाली कई फिल्मों में उस शहर या देश को आप देख सकते हैं। बीच में बुल्गेरिया हिट हुई थी, तो इम्तियाज अली की तमाशा से र्कोसिका ट्रेंड में आ गई थी। वहीं, अब सलमान खान की फिल्मों में अबु ढ़ाबी की कहानी है। टाईगर जिंदा है और रेस 3 के बाद सलमान खान एक बार फिर अबु ढ़ाबी में शूटिंग करने जा रहे हैं।
10 दिनों में ही ब्लॉकबस्टर गई फिल्म- दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कमाई
दरअसल सलमान खान- कैटरीना कैफ की अगली फिल्म भारत की शूटिंग अब अबु ढ़ाबी में होने वाली है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि सलमान 27 या 28 सितंबर को अबु ढ़ाबी जाएंगे। जहां 15 दिनों तक लगातार कुछ अहम सीन्स की शूटिंग होनी है।

अली अब्बाज जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। बता दें, अबु ढ़ाबी में फिल्म के कुछ धमाकेदार एक्शन सीन्स को शूट किया जाएगा। भूषण कुमार ने कहा कि, यहां फिल्माए सीन्स फिल्म का अहम हिस्सा होंगे, लेकिन फिलहाल मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।


Click it and Unblock the Notifications