..................... After Tiger 3, Salman Khan to start this action film, to be paired with a South actress! - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 के बाद, अगली एक्शन फिल्म की तैयारी में जुटे सलमान खान, करेंगे फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

after-tiger-3-salman-khan-to-start-this-action-film-to-be-paired-with-a-south-actress

Salman Khan: इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। लेकिन दबंग खान अपनी अगली फिल्म कि तैयारी में भी जुट चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की अगली फिल्म डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ होगी। जिसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे।

करण जौहर और विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है। लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान अपनी फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं।

खास डायट फॉलो कर रहे हैं सलमान खान

इस रोल के लिए सलमान खान अभी से ही खास डायट और जिम रूटीन फॉलो कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के एक्शन के लिए भी सलमान खास ट्रेनिंग लेने वाले हैं। बता दें, इससे पहले फिल्म सुलतान के लिए सलमान खान ने अपना वजन बढ़ाया था।

वहीं, साथ ही चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा प्रभु को अप्रोच किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बातचीत अभी जारी है। हालांकि वो फाइनल हैं या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

2024 में रिलीज होगी फिल्म!

डायरेक्टर विष्णु वर्धन ने इससे पहले फिल्म 'शेरशाह' का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए उत्साहित हैं। सलमान खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर के अंत तक शुरु होने वाली है। जबकि इसकी रिलीज डेट 2024 के लिए तय की जाएगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही सलमान इस फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X