टाइगर 3 के बाद सलमान खान की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान, फैंस के लिए बड़ी खबर!
सलमान खान की टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली के साथ अब उनकी एक सुपरहिट फिल्म को फिर से बनाने की तैयारी की जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म नो एंट्री की। सलमान खान की इस कॅामेडी फिल्म को लेकर फिर से चर्चा तेज हुई है इसका काम शुरू किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता खुद बोनी कपूर ने इस संबंध में जानकारी दी है। मुमकिन है कि पूरी स्टार कास्ट यानी कि अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु और सलमान खान के साथ नो एंट्री 2 की प्लानिंग की जाए।

बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम नो एंट्री में एंट्री होगा। निर्माता बोनी कपूर ने इसे लेकर मीडिया के सामने अपनी राय साझा की है। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तब दुनिया सभी सिनेमाघर में सबसे बड़ी भीड़ देखेगी।

बोनी कपूर ने बोला तैयारी शुरू
फिल्म की शूटिंग से जुड़े सवाल पर बोनी कपूर कहते हैं कि इसका पता सिर्फ सलमान खान को ही होगा। ताजा जानकारी अनुसार सलमान खान जल्द इस फिल्म को लेकर शूटिंग शुरू कर सकते हैं। नो एंट्री के निर्देशक अनीस बज्मी ने इसे लेकर बोला है कि इस फिल्म के दूसरे भाग की तैयारी के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।

17 साल बाद नो एंट्री सीक्वल
मीडिया रिपोर्ट अनुसार नो एंट्री के लिए कास्टिंग में ने स्टार्स को शामिल किया जा सकता है। अनिल कपूर और सलमान खान का नाम नो एंट्री सीक्वल के लिए फाइनल बताया जा रहा है। 17 साल बाद नो एंट्री के सीक्वल के लिए राह आसान होती हुई दिखाई दे रही है।इस फिल्म को कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म के तौर पर याद रखा जाता है।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
बॉक्स ऑफिसपर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के सीक्वल में 3 स्टार्स के ट्रिपल रोल होंगे साथ ही 4 से अधिक एक्ट्रेस के होने की भी चर्चा फिल्म में है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के लिए इंतजार करना होगा। मुमकिन है कि अगले साल या फिर इस साल के मध्य तक नो एंट्री की सीक्वल को लेकर तय जानकारी सलमान खान और बोनी कपूर शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications