टाइगर 3 और टाइगर vs पठान के बाद, ये होगी सलमान खान की अगली फिल्म, 2024 में होगी शूटिंग शुरु

Salman Khan upcoming films: इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। लिहाजा, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है। लेकिन टाइगर 3 के बाद, सलमान खान की आने वाली फिल्म कौन सी होगी, इस पर फिलहाल सुपरस्टार ने चुप्पी बनाई हुई है।
बता दें, टाइगर 3 के बाद, फिलहाल सलमान खान के पास दो बड़ी फिल्में हैं। पहली यशराज फिल्म्स की 'टाइगर vs पठान', जिसमें वो और शाहरुख खान साथ दिखेंगे। वहीं, इसके अलावा दूसरी फिल्म है सूरज बड़जात्या निर्देशित "प्रेम की शादी"।
सलमान के साथ 2024 में शुरू करूंगा फिल्म
जी हां, सूरज बड़जात्या ने खुद इस फिल्म को लेकर बयान दिया है और बताया कि वो मध्य 2024 से सलमान खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। सलमान खान के साथ अपनी फिल्म के बारे में अपडेट मांगे जाने पर सूरज बड़जात्या ने कहा, "मैं अगले साल के मध्य में सलमान के साथ शुरुआत कर रहा हूं क्योंकि जब मैं फिल्म बनाता हूं, तो मैं स्वार्थी हो जाता हूं। मैं फिल्म खुद लिखता हूं और जब मैं खुद लिखता हूं तो अपना समय लेता हूं। खासकर सलमान के साथ, चूंकि हम लंबे समय के बाद एक साथ कुछ कर रहे हैं, इसलिए यह कुछ खास होना ही चाहिए, खासकर इतने सालों के बाद। तो हां, मैं अगले साल के मध्य में शुरुआत करूंगा।"
सलमान ने भी बताया कि वह राजश्री के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें, इस एक्टर- डायरेक्टर की जोड़ी ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











