आमिर खान की सुपरहिट 100 करोड़ी फिल्म- बनेगा सीक्वल, आमिर ने शुरु की तैयारी?
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म.. और बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म गजिनी का सीक्वल तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद, अब आमिर गजिनी के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म के निर्माताओं ने गजिनी 2 टाइटल को हिंदी और तेलुगु में रजिस्टर कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वल के कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं, आमिर खान ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वे अपनी अगली फिल्म के लिए डाइट पर ध्यान दे रहे हैं.. और बॉडी को शेप में ला रहे हैं। लेकिन आमिर ने फिल्म का नाम नहीं बताया। बहरहाल, सीक्वल को लेकर अभी किसी तरह से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म गजिनी की बात करें तो.. आमिर खान और असिन स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 2008 में रिलीज हुई गजनी साउथ की फिल्म हिंदी रीमेक थी। फिल्म में विलेन का नाम गजिनी था, जिसका किरदार प्रदीप रावत ने निभाया था। फिल्म काफी पॉपुलर रही थी।
गजिनी का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया था। लेकिन गजिनी 2 के निर्देशन के लिए फिलहाल उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। जाहिर है यदि ये फिल्म बनती है तो फैंस काफी उत्साहित होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











