2018 में ब्लॉकबस्टर के बाद.. KHAN सुपरस्टार की 1000 करोड़ी फिल्म शुरु!
2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. ताजा खबरों की मानें तो ये फिल्म रिलीज होते ही आमिर खान फिर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' में लगने वाले हैं। जी हां, काफी समय से महाभारत की चर्चा थी.. जो अब सच होती दिख रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम भी शुरु हो चुका है। आमिर खान की महाभारत 5 भागों में बनेगी.. और इस फ्रैंचाइजी पर वो अगले 10 सालों तक लगने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से आमिर ने फिलहाल किसी और फिल्मों को साइन नहीं किया है।

सूत्रों की मानें तो आमिर खान चुपके चुपके इस फिल्म की गहन रिचर्स कर रहे हैं। आमिर ने फिल्म में कृष्ण या कर्ण का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। बता दें, महाभारत 1000 करोड़ के बजट पर बन सकती है। आमिर खान ने हाल ही में कहा था कि, महाभारत बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है लेकिन इसमें मेरी जिंदगी के 15-20 साल चले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications