..................... After Underworld threat, Ram Gopal Verma postpones 'Satya 2' release to November 8, Really? - Hindi Filmibeat

क्या अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद रामू ने बढ़ायी सत्या 2 की रिलीज!

आज सुबह से एक खबर चर्चा में है कि फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को अंडरवर्ल्ड की ओर से फिल्म सत्या 2 के लिए धमकी मिल रही है जिसकी वजह से पुलिस ने रामू की सुरक्षा बढ़ा दी है। रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर अंडरवर्ल्ड की धमकी वाली बात तो बताई लेकिन धमकी में कहा क्या गया है इस बारे में जिक्र नहीं किया है। रामू ने बस इतना कहा कि रिकॉर्ड की गई बातचीत के आधार पर कई कारणों से मुंबई पुलिस ने मुझे सुरक्षा प्रदान की है..मैं धमकी वाले संदेश का खुलासा नहीं कर सकता, कुछ जरूरी कारणों से मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे मिली धमकी का संबंध मेरी आगामी फिल्म सत्या-2 के कथानक से है या नहीं।"

लेकिन अभी-अभी खबर आयी है कि रामू ने सत्या 2 की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है, जिसके पीछे तर्क दिया गया है कि फिल्म निर्माता एवं प्रस्तोताओं में से एक अरुण शर्मा के बीच कुछ मुद्दे उभर आने के कारण फिल्म का रिलीज होना टाल दिया गया है। वार्मा को कथित रूप से एल.आर. एक्टिव के शर्मा के साथ नाता तोड़ लेने की सलाह दी गई है। लेकिन फिल्मी पंडितों का कहना है कि ऐसा अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद रामू ने सत्या 2 की रिलीज बढ़ायी है।

क्योंकि खबर यही है कि सत्या 2 अंडरवर्ल्ड के किसी ऐसे सच को उजागर करती है जिसके बारे में अभी तक भारतीयों को कम ही पता है।जिसे लेकर रामू को धमकियां दी जा रही हैं। तो वहीं रामू ने पहले ही साफ कह दिया है कि फिल्म सत्या का सीक्वेल नहीं है।फिल्म का किरदार अमन 'सत्या' में रेलगाड़ी से उतरता है और उसके बाद उसके साथ क्या होता है, यह सत्या की कहानी है। यह नाम ही दर्शकों को इस बात के लिए अपील करेगा कि आखिर उसके जीवन की कहानी क्या है।"

वर्मा ने अपनी फिल्म में नए किरदारों को लिया है और वह कहते हैं कि, चूंकि फिल्म का किरदार कच्चा है, तो कोई नया कलाकार ही इस चरित्र के साथ न्याय कर सकता था।उन्होंने कहा, "जहां तक 'सत्या 2' की बात है, मैं नहीं समझता कि इसमें नए चेहरों को लेना जोखिम भरा है।"

सत्या 2 के कलाकारों में पुनीत सिंह, अनैका सोती और आराधना शामिल हैं। यह 25 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब यह आठ नवंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X