स्त्री 2 की सफलता के बाद इस्कॉन टेंपल पहुंचे राजकुमार राव, पत्नी पत्रलेखा के साथ मनाई जन्माष्टमी

Rajkumar Rao

Rajkumar Rao reached ISKCON Temple to celebrated Janmashtami: 26 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। आम से लेकर खास तक हर किसी ने जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार मिलकर इस्कॉन टेंपल गया था जहां सभी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए थे। वहीं एक तस्वीर स्त्री 2 के लीड एक्टर राजुकमार राव की भी वायरल हो रही है। जहां वह श्री कृष्णा भगवान को स्नान करवाते नजर आ रहे हैं।

जन्माष्टमी मनाने इस्कॉन टेंपल पहुंचे राजकुमार राव
एक्टर राजुकमार राव जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए पत्नी पत्रलेखा के साथ बीती रात इस्कॉन टेंपल पहुंचे। वहीं उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव पत्नी के साथ मिलकर कृष्ण भगवान को स्नान करवाते दिख रहे हैं इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- आप सभी को हमारी तरफ से जन्माष्टमी की की शुभकामनाएं।

स्त्री 2 ने मचा दी है सिनेमाघरों में धूम
आपको बात दें कि राजकुमार राव की हाल ही में फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है और फिल्म ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करे तों फिल्म ने अभी तक 403.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री 2 का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है। वहीं राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री की बड़ी सफलता के बाद अब फैन्स को तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X