शेरशाह की सफलता के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा-करण जौहर का बड़ा प्लान, एरियल एक्शन फिल्म तय!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर ने हालिया फिल्म शेरशाह में साथ में काम किया। शेरशाह को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने निर्मिता किया तो लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। अब खबरें आ रही हैं कि शेरशाह की सफलता के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर साथ में काम करेंगे। ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसे लेकर मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि ये भी शेरशाह की धमाल मचाए।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। वह इस प्रोडक्शन हाउस के साथ एक एरियल एक्शन फिल्म करेंगे। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। हालांकि इसकी तैयारी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है।

Siddharth Malhotra

रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा का इस बार धमाकेदार अवतार नजर आएगा। इससे पहले वह ऐसे रोल में कभी नजर नहीं आए। कहा जा रहा है कि पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे मिलकर इसका निर्देशन करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर तक फिल्म फ्लोर पर आ जाए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का नया प्लान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का नया प्लान

फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग में जुट गए हैं। मिशन मजनू के बाद एक बार फिर करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा काम करेंगे। अगर इस फिल्म की खबरें सही निकली तो ये सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर की आठंवी फिल्म होगी।

करण जौहर के साथ ही डेब्यू

करण जौहर के साथ ही डेब्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की स्टूडेंट ईयर ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भी नजर आए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी।

शेरशाह सफल हुई

शेरशाह सफल हुई

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर शेरशाह बनायी गई। इस फिल्म की जमकर प्रशंसा हुई। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई।

कंगना रनौत ने भी की जमकर तारीफ

कंगना रनौत ने भी की जमकर तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म और एक्टर की कंगना ने भी जमकर तारीफ की। कंगना ने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा था कि कैप्टन विक्रम बत्रा को शानदार ट्रिब्यूट दिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X