..................... After the success of Chandu Champion, the makers gave the gift of buy one get one tickets - Hindi Filmibeat

चंदू चैंपियन के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा, अब 1 टिकट खरीदने पर दूसरी मिलेगी बिल्कुल फ्री!

By Filmibeat Desk
chandu champion

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन सबका ध्यान अपनी तरफ खीच रही है। यह अनोखी फिल्म दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाई हुई है।

फिल्म के चारों तरफ फैली दीवानगी, को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त ऑफर लाया है। जी हां! यह बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट्स का एक्साइटिंग ऑफर है, ताकि इस शानदार कहानी को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।

"चंदू चैंपियन" मुरलीकांत पेटकर की अनोखी यात्रा की कहानी बयां करती है। जिसमें बताया गया है कि किस तरह से मुरलीकांत पेटकर ने कई सारी मुश्किलों का सामना करके चैंपियन बनने का सपना पूरा किया।

यह कहानी लचीलेपन, समर्पण और देशभक्ति की है जो पूरे देश की जनता को प्रेरित करेगी। इतनी महत्वपूर्ण कहानी सबको देखनी चाहिए, और इसको आसान बनाने के लिए मेकर्स ने एक आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है।

अब दर्शक बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट को बुक माय शो पर बुक कर सकते हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है, वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विजय राज और राजपाल यादव ने अहम भूमिका निभाई है।

Read more about: chandu champion
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X