मर्डर 3 में होंगी जैकलीन

By Priya Srivastava

Murder 2
भई मर्डर 2की सफलता ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को खुश कर दिया है। मर्डर 2 के पहले दो तीन फ्लॉप फिल्मों में नजर आयीं जैकलीन की इस फिल्म की सफलता ने चांदी लगा दी है और उनकी डिमांड और बढ़ गयी है। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और वे खुश हैं कि उनमें काम करने का मौका भी मिल रहा है।

लेकिन अब वह कोई जल्दीबाजी नहीं दिखा रही हैं। काफी सोच समझ कर वह फिल्में साइन कर रही हैं। चूंकि वह अब नहीं चाहतीं कि वह किसी भी तरह की गलती करे और फिर से फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में आ जाये। खबर है कि वे इस बात के लिए बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें मौका मिले कि वह फिर से मर्डर 3 का भी हिस्सा बन जायें।

उनकी बेकरारी को देखते हुए अब भट्ट कैंप क्या निर्णय लेते हैं कह पाना मुश्किल है। इस कैंप की अगली फिल्म में इमरान हाशमी का रहना तो तय है। लेकिन जैकलीन रहेंगी कि नहीं अभी तय नहीं है। लेकिन फिल्म राज 3 में उन्हें साइन कर लिया गया है और वे इस बात से बेहद खुश भी हैं कि उन्हें इन फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा और उनका करियर फिर से ऊंचाईयों को छुएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X