कुल्हड पिज्जा कपल का MMS वीडियो वायरल होने के बाद अब हुआ ये बड़ा हादसा, बोले- लोगों को कितनी जलन होती है...

Kulhad Pizza couple car attack: जालंधर के कुल्हड पिज्जा कपल आए दिनों अपने वीडियो की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। कपल का कुल्हड पिज्जा जमकर वायरल हुआ था, लेकिन इसी के साथ-साथ एक दिन किसी ने उनका MMS भी लीक कर दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ, लेकिन फिलहाल तो कपल अपने खास अंदाज और अपनी स्ट्रांग केमिस्ट्री की वजह से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रहा।
कुल्हड पिज्जा कपल की गाड़ी पर हुआ हमला
बता दें कि कुल्हड पिज्जा कपल के साथ हाल ही में एक बड़ी घटना हुई है जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कुल्हड पिज्जा कपल का घर उजाला नगर में हैं वहीं कोई देर रात में उनकी खड़ी कार के शीशे तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही कार के शीशे तोड़ने की आवाज सुनाई ही कुल्हड पिज्जा और कार के मालिक सहज अरोड़ा घर के बाहर निकले। तब उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी कार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
लोगों को होती है जलन
सहज वीडियो में बताते हैं कि 'लोगों का इतना बुरा हाल है कि अच्छी खासी गाड़ी खड़ी है लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए है। कार को पैरों से मारा भी गया है और कार के पीछे टूट फूट देखकर लगता है कि पत्थर से हमला किया गया है। सहज आगे कहते हैं कि लोगों की जलन दिखी जा सकती है। यहां गली में कितनी गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन किसी भी कार को कुछ नहीं किया, लेकिन मेरी ही कार का ये हाल किया है।'
नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
सहज बताते हैं कि जिस जगह ये घटना हुई थी वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे जिस वजह से आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सहज आगे कहते हैं कि इस हादसे के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश में जुट गई।


Click it and Unblock the Notifications











