GOOD NEWS..बाहुबली के ये विलेन ...अब करेंगे सिर्फ देशभक्ति फिल्में !
द गाजी अटैक के बाद राणा दग्गुबाती दोबारा देशभक्ति फिल्म के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल वह बाहुबली पार्ट 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
देशभक्ति से जुड़ी हुई फिल्मों को हमेशा से ही हिंदी सिनेमा में पसंद किया गया है। हाल ही में रिलीज गाजी अटैक को भी दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है। अब वो दिन दूर नहीं है जब एक और देशभक्ति के रंग में रंगी हुई फिल्म सिनेमाघर में दिखाई देगी।
जी हां , इसकी प्लानिंग कर ली गई है। जल्द ही भारत की आजादी से जुड़ी हुई एक और दिलचस्प कहानी पर्दे पर दिखाई देंगी।

यह जानकारी राणा दग्गुबाती ने दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि द गाजी अटैक के बाद एक और देशभक्ति फिल्म बनेगी। यह फिल्म अंग्रेजों से देश की आजादी पर बेस्ड होगी।
गौरतलब है कि यह फिल्म किसी देशभक्त पर के ऊपर नहीं होगी। बल्कि अंग्रेजों के शासन के समय को लेते हुए एक कहानी दिखाई जाएगी। हमारे देश से जुड़ी ऐसी कई कहानी हैं जिनका दर्शकों तक पहुंचना जरूरी है। बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती जल्द ही इस पर विस्तार से जानकारी देंगे।
बहरहाल, पिछले सप्ताह राणा दग्गुबाती की द गाजी अटैक रिलीज हुई। अब वह 28 अप्रैल को बाहुबली पार्ट 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











