सलमान खान का चौंकाने वाला खुलासा, 16 साल की उम्र से नहीं लिया ब्रेक
सलमान खान पूरे साल किसी ना किसी फिल्म या शो लेकर व्यस्त रहते हैं। फिलहाल सलमान खान रेस 3 की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस मुख्य किरदार में हैं। हाल में TiE ग्लोबल समिट में बात करते हुए सलमान खान ने खुलासा किया कि 16 साल की उम्र के बाद उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया है।
उन्होंने कहा कि वो डिप्रेशन में जाने या इमोशनल होने का प्रेशर नहीं झेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि "जब मैं 15-16 साल का था तब मुझे भी पार्टी की लत लगी थी। जब मैं कॉलेज में था तब मैं फिल्में असिस्ट करता था और मैंने बतौर मॉडल काम की शुरुआत की थी।"

सलमान खान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि "एक दिन कैलाश सुरेंद्रनाथ ने मुझे कैमरे के सामने खड़ा किया था। वो मुझे अक्सर पार्टी में लेकर जाते थे। एक दिन मुझे उन्होंने कहा कि सलमान मुझे नहीं लगता कि तुम्हें अपने पापा के पैसे खर्च करना चाहिए। उन्होंने हालांकि ये बात मजाक में कही लेकिन मैंने इस पूरी गंभीरता से लिया। उस दिन के बाद से आज तक मैं सिर्फ काम ही कर रहा हूं। मैं छुट्टियां नहीं लेता हूं।"
सलमान खान ने साथ ही ये भी कहा कि "एक्टर्स के लाइफ में कोई सबटाइटल नहीं होता है। मुझे हमेशा तैयार रहना पड़ता है। हमेशा अच्छा दिखो, तैयार रहो और खुद को फिट रखो।मेरे अफेयर पर आर्टिकल आते हैं और फिर अचानक से कोर्ट केस आ जाता है। लेकिन मैं वहां बिग बॉस में मस्ती मजाक कर रहा होता हूं। लोगों को लगता है कि मैं काफी बेफिक्र किस्म का इंसान हूं। यही एक्टर्स की जिंदगी का सबसे मुश्किल पल होता है।"
सलमान खान पहले भी कई बार बोल चुके हैं कि वो कभी वेकेशन पर नहीं जाते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने के लिए भी उन्हें अपना टाइम एडजस्ट करना पड़ता है। बहरहाल फिलहाल तो फैन्स को उनकी अलगी फिल्म रेस 3 का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications