तानाजी द अनसंग वॅारियर के बाद अजय देवगन बनेंगे सिख योद्धा, तगड़ी डिटेल का खुलासा !
तानाजी द अनसंग वॅारियर के रिलीज से पहले अजय देवगन ने इसका खुलासा कर दिया है कि वह अब देश की रियल योद्धा वाली अनसुनी कहानियों पर फिल्म बनायेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने तानाजी द अनसंग वॅारियर से की।
अजय देवगन की ये 100 वीं फिल्म है। आने वाले समय में अजय देवगन का फोकस उन फइल्मों पर अधिक होगा जिसमें देश के हीरो की स्टोरी हो। इसकी तैयारी अजय देवगन की टीम ने शुरू भी कर दी है।

वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार तानाजी के बाद अजय देवगन की रियल स्पेस में हीरो वाली फिल्म कौन सी होगी इसे लेकर एक बड़ी डिटेल सामने आयी है। तानाजी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी को लेकर कई चर्चा है, ऐसे में अब ये नाम सामने आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications