तानाजी: द अनसंग वॉरियर के बाद अजय देवगन की 'रेड 2' से वापसी, फैंस के लिए बड़ी खबर !
तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म है। इसे लेकर अजय देवगन इन दिनों काजोल के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। काजोल इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।
बता दें कि अजय देवगन लंबे समय से इस फिल्म की मेकिंग का काम कर रहे हैं। आखिरकार 10 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हो रही है। इसके साथ तानाजी के रिलीज के बाद अजय देवगन अपनी एक फिल्म की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

वो होगी रेड 2। बीते साल रिलीज हुई रेड दर्शकों को काफी पसंद आयी थी। मेकर्स अब इसके पार्ट 2 की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मेकर्स तेजी से इस पर काम कर रहे हैं मुमकिन है कि साल की शुरुआत के साथ रेड 2 को लेकर कोई घोषणा हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications