..................... After Sushant singh rajput sidharth shukla Noor Malabika rotten dead body found see her last instagram post - Hindi Filmibeat

Watch- सड़ी-गली हालत में मिला इस मशहूर एक्ट्रेस का शव, आखिरी वीडियो वायरल

Noor Malabika

Noor Malabika Last Video: वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 37 साल की एक्ट्रेस पहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज थीं। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से डेड बॉडी बरामद की। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही और जानकारी हो सकेगी।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस को शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। मुंबई में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से रविवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया।

नूर मालाबिका ने 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही थीं. हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड में 'आंसू मेरे बहते' गाना लगाया हुआ था. इस दर्द भरे गाने को राहत फतेह अली खान और गुरनजर ने गाया है। फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थन कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "हमने उनके परिवार से बात की. वे दो हफ़्ते पहले अपने पैतृक स्थान पर लौट गए थे। मामले और सुसाइड की वजह की जांच चल रही है।" मालाबिका के एक अच्छे दोस्त आलोकनाथ पाठक ने कहा, "मैं इस बात से दुखी हूं। मैं नूर को सालों से जानता हूं और उनके साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुका हूं।"

आलोकनाथ पाठक ने आगे कहा, "पिछले महीने तक उनकी फैमिली उनके साथ मुंबई में रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही परिवार गांव लौटा है। वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं।"

नूर मालाबिका को 'एटीएम भाभी', 'आईएम सॉरी टीचर' और 'अदला बदली' जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। उन्होंने ज्यादातर काम उल्लू टीवी एप के लिए किया है। उनके लेटेस्ट एडल्ट सीरीज 'घरवाली बाहरवाली' थी। इन सीरीज में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।

Read more about: noor malabika bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X