सुशांत सिंह राजपूत-सिद्धार्थ शुक्ला के बाद घर में मिली इस 24 साल की एक्ट्रेस की डेड बॉडी, इंडस्ट्री में हड़कंप

Kim Sae Ron Death

Kim Sae Ron Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। साउथ कोरिया की पॉपुलर एक्ट्रेस किम से रोन को महज 24 साल की उम्र में उनके घर में मृत पाया गया है। 16 फरवरी को मिली एक्ट्रेस की डेड बॉडी से हर कोई हिल गया है। किम से रोन की मौत का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

किम के फैंस जानते हैं कि वह कई पॉपुलर के ड्रामा में नजर आ चुकी हैं। किम से रोन को 'ब्लडहाउंड्स', 'लेवरेज', 'मिरर ऑफ द विच', 'टू बी कंटीन्यूड' और 'हाई स्कूल- लव ऑन' जैसे शो के लिए जानी जाती थीं। इस तरह के तमाम शोज में उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया। एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन से फिल्म उनके अचानक निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, किम से रोन का शव उनके सियोल के सोंगडोंग-गु स्थित घर में मिला। एक्ट्रेस के किसी परिचित ने दोपहर 4:50 बजे इमरजेंसी सर्विस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस को किसी आपराधिक गतिविधि की आशंका भी नहीं है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

चोसुन बिज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 'किम की मौत में अभी तक किसी बाहरी हमले या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मौत के कारणों की जांच जारी है।'

किम के रोन के निधन ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इतनी कम उम्र में उनका अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना स्वाभाविक बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। यही कारण है कि पुलिस तमाम संभावित कारणों की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती जांच में मौत के कारण (Kim Sae Ron Death Reason) से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस के निधन से बड़ा झटका उनके परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को लगा है। आगामी दिनों में उनकी मौत का कारण चर्चा का अहम केंद्र बना रहेगा।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X