सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान के बाद, रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर!

after-sushant-singh-rajput-sara-ali-khan-abhishek-kapoor-to-launch-raveena-tandon-daughter-rasha

Raveena Tandon's daughter Rasha debut: नया साल नई फिल्मों और नए चेहरों को सामने लाने के लिए तैयार है। इस साल जहां शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर डेब्यू करने वाली हैं, वहीं इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ करे आशिकी के बाद, फिल्म निर्माता- निर्देशक अभिषेक कपूर ने रवीना टंडन की बेटी राशा को अपनी नई फिल्म के लिए साइन किया है। फिल्म इस साल की गर्मी से शुरू होने वाली है।

फिलहाल फिल्म की कहानी को ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन हमने सुना है कि निर्देशक राशा और अमन देवगन को लॉन्च करेंगे। अमन अजय देवगन के भतीजे हैं। फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में अमन के बारे में पहले से ही एक न्युकमर के रूप में बात की जा रही है। लिहाजा, सभी की निगाहें पहले से ही इन दोनों पर हैं और उनके बड़े बॉलीवुड लॉन्च का इंतजार कर रही हैं।

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अमन देवगन और राशा की इस नई जोड़ी को साल की सबसे बड़ी लॉन्चिंग के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर अभिषेक कपूर द्वारा 'केदारनाथ' के साथ सारा अली खान को दिए गए लॉन्चपैड के बाद।

इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र का कहना है, "पिछले 15 वर्षों में, गट्टू (अभिषेक कपूर) का भारतीय सिनेमा में योगदान सराहनीय है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान और कई अन्य लोगों को सबसे शानदार तरीके से पहचाना और लॉन्च किया है। उन सभी फिल्मों में उनके पात्रों का काम हमेशा हमारे साथ रहेगा। उन भूमिकाओं ने इन अभिनेताओं के लिए मैजिक किया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए रोमांचक खबर है। हम राशा और अमन के आगे बढ़ने के बारे में सुनने के लिए उत्साहित हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X