Video सुशांत सिंह राजपूत के मौत से डरे कलाकार, रतन राजपूत ने रोते हुए कहा- मेरी मां घबराई हुई हैं
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सिनेमा इंडस्ट्री में डिप्रेशन का माहौल चर्चा में है। कई कलाकारों ने हाल ही में इसका खुलासा किया कि वह भी डिप्रेशन का शिकार हैं। विकास गुप्ता ने साफ तौर पर वीडियो जारी कर कहा कि वह भी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
ऐसे में रतन राजपूत के इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। कोरोना होने के कारण रतन राजपूत इन दिनों अपने परिवार के साथ पटना में रही रही हैं। ऐसे में जब उनके माता-पिता को सुशांत के सुसाइड के बारे में पता चला तभी से सब बेहद घबराए हुए हैं।

रतन राजपूत ने एक वीडियो जारी कर रोते हुए कहा है कि उनकी मां उन्हें अजीब तरह से देख रही हैं। रतन राजपूत का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। देखिए कैसे उन्होंने अपनी हालत को बयान किया है।
View this post on InstagramA post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











