सुशांत केस में फैंस के गुस्से के बाद करण जौहर का नया प्राइवेट अकाउंट, सुपरस्टार्स ने किया फॅालो !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बीते एक महीने में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर को जमकर ट्रोल किया गया। नतीजा ये हुआ कि करण जौहर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर गायब हो गए। सुशांत के फैंस के मन में करण के लिए नाराजगी की हद ये रही है कि हाल ही में नीतू कपूर के जन्मदिन की तस्वीर में भी करण को देखकर कई लोगोें ने उन्हें ट्रोल किया।
उनपर जमकर भड़ास निकाली गई है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर ने अपना प्राइवेट अकाउंट बनाया है। जिसे कुछ स्टार्स भी फॅालो कर रहे हैं।उनके इस नए अकाउंट का नाम करण अफेयर्स दिखाई दे रहा है।

हालांकि यह अकाउंट वैरिफाइड नहीं है। इस पर करण जौहर और उनकी टीम की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन जो स्टार्स करण के नाम के इस अकाउंट को फॅालो कर रहे हैं, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये करण का नया प्राइवेट अकाउंट है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications