..................... After sushant singh rajput and sidharth shukla actor Vinod Thomas died at just 45 body recovered from parked car - Hindi Filmibeat

Death News: कार के अंदर मिला मशहूर एक्टर का शव, 45 साल के एक्टर का नाम जान निकल जाएगी चीख

Vinod Thomas

Vinod Thomas Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार विनोद थॉमस का महज 45 की उम्र में दर्दनाख निधन हो गया है। स्टार का शव पार्किंग में खड़ी गाड़ी से बरामद किया गया है। विनोद थॉमस के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है।

बिते शनिवार को ये जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि होटल प्रबंधन ने उसे सूचना दी कि उसके परिसर में खड़ी एक कार में एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने विनोद को उसकी कार के अंदर पाया। आवाज देने के बावजूद जब कार के गेट नहीं खुले तो उनकी कार का साइड का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद उनको अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोग कई घंटों से लापता विनोद थॉमस की तलाश कर रहे थे। कथित तौर पर वह कार में बैठे पाये गये थे। उनकी मौत की खबर इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

हालांकि, विनोद थॉमस की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत का कारण कार में चल रहे एसी से निकली जहरीली गैस हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही की जा सकेगी। विनोद थॉमस के पोस्टमॉर्टम के बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read more about: vinod thomas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X