अमिताभ बच्चन की नातिन 'नव्या नवेली नंदा' Anxiety का शिकार, कहा- थेरेपी से हालत उतनी बेकार नहीं !
सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन और एंजाइटी की खबर आने के बाद एक बार फिर से मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इससे सभी वाकिफ हैं कि मेंटल हेल्थ सबसे बड़ी समस्या है फिर चाहे आप किसी भी क्षेत्र से क्यों ना जुड़े हों। इस फेहरिस्त में अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम भी सामने आ रहा है।
नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर वह तीन लड़कियों के साथ मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि नव्या नवेली का ये वीडियो मंगलवार को आरा हेल्थ संगठन के इंस्टाग्राम के पेज पर शेयर किया गया है। जहां पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की जा रही है। नव्या ने बताया है कि वह एंजाइटी का शिकार रह चुकी हैं।
View this post on InstagramA post shared by Aara Health (@aarahealth) on
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications