मेरी नयी फिल्म में होंगे ढेर सारे सेक्स सीन: पूनम पांडे
अपने ट्वीट, हॉट तस्वीरों, और वीडियो से चर्चा में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली पूनम पांडे बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है जहां वो अपनी हॉट अदाओं से पर्दे पर आग लगा देंगी। पूनम की आने वाली फिल्म में ढेर सारे लव मेकिंग सीन होंगे। अगर पूनम से जुड़े सूत्रों की माने तो पूनम के इंडस्ट्री में आने के बाद दर्शकों को जल्द ही वो सब कुछ देखने को मिलेगा जो अब तक उनके लिए अनदेखा होगा और जिसकी कल्पना भी उनके द्वारा नहीं की गयी होगी।

एक निजी वेबसाइट को दिए गए अपने इंटरव्यू में पूनम ने कहा की अभी लोग सन्नी लियोन की फिल्म और उनका गुणगान कर रहे हैं लेकिन उनको पर्दे पर देखने के बाद सब की बोलती बंद होने वाली है और सबको समझ में आ जायगा की आखिर पूनम क्या चीज है।
अपनी नयी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए पूनम ने कहा की इस फिल्म में एक अच्छी स्टोरी के अलावा ढेर सारे सेक्स सीन होंगे उन्होंने कहा की अगर दर्शक को सिर्फ स्टोरी से मतलब है तो उनके लिए भी यहाँ बहुत कुछ है और अगर उनको केवल अंतरंग सीन से मतलब है तो उसकी तो फिल्म में भरमार है साथ ही इस फिल्म पर दावा पेश करते हुए पूनम ने कहा कि ये फिल्म कोई चीप फिल्म नहीं बल्कि एक मनोरंजक फिल्म होगी।
अभिनेरती सन्नी लियोन के बारे में टिपण्णी करते हुए पूनम ने कहा कि सन्नी के लिए बॉलीवुड का सफ़र अभी तक आसान रहा है जहाँ उन्हें बिग बॉस के जरिये बॉलीवुड में एंट्री मिली है लेकिन उनके केस में मामला थोडा अलग है जहां उन्हें बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ा है।
पूनम ने अभिनेत्री सन्नी लियोन पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी अभिनेत्रियाँ बॉलीवुड में बहुत आईं और आकर कहाँ गायब हो गयी पता नहीं लेकिन उन्हें उनके चाहने वाले जरूर याद रखेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उनके और सन्नी लियोन के बीच में प्रतियोगिता जैसी कोई बात ही नहीं है क्यूंकि सन्नी के पास प्रतियोगिता लायक कुछ है ही नहीं।
खैर इस इंटरव्यू के बाद एक बात तो साफ है कि भले ही पूनम कि एक्टिंग पर लोगों का ध्यान जरा कम जाये लेकिन उनकी सेक्सी अदाओं और हॉट बेड रूम लवमेकिंग सीन को दर्शक जरूर याद रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications