सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब कपूर खानदान में शहनाई बजने को तैयार, चाचा अनिल कपूर ने किया कंफर्म!

Arjun Kapoor Wedding: बी टाउन में इन दिनों सोनाभी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का जश्न जोरों पर रहा। बॉलीवुड शादियां फैंस के लिए काफी खास होती हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि अब बहुत जल्द कपूर खानदान में भी शहनाईयां बजने वाली हैं। सोनाक्षी की शादी अटेंड करने के बाद अनिल कपूर ने बताया कि कपूर खानदान में भी बेहद जल्द शहनाई बजने वाली है।
जी हां! अनिल कपूर ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होने वाली है। बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने कहा - 'उम्मीद है अर्जुन की होगी।' हालांकि अर्जून की होने वाली दुल्हन कौन है ये कह पाना मुश्किल हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे वक्त से अर्जुन-मलाइका की रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंबे वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इन खबरों को मलाइका खारिज कर चुकी हैं। मलाइका ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए बताया था कि ये सभी खबरें महज अफवाह हैं।
मां से मिल चुके हैं अर्जुन कपूर इन खबरों के बीच हाल ही में अर्जुन को मलाइका के घर पर देखा गया। वे वहां उनकी मां से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान मलाइका की बहन अमृता अरोड़ी भी स्पॉट की गई थीं। दोबारा इन्हें देखकर फैंस दोनों की शादी के कयास लगाने लगे थे। अब अनिल कपूर की बातों पर अगर गौर करें तो, वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन का नाम इंफ्लूएंसर कुशा कपिला संग भी काफी जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि अर्जुन कपूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी डेट कर चुके हैं। कपल की लव स्टोरी साल 2015 में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इनकी पहली मुलाकात फिल्म तेवर के दौरान हुई थी। हालांकि इनका रिश्ता 2 साल के अंदर ही टूट गया। बाद में अर्जुन का नाम मलाइका संग जुड़ने लगा था। कहा जाता है कि मलाइका की वजह से सोनाक्षी-अर्जुन का रिश्ता टूटा था।


Click it and Unblock the Notifications