'नफरत फैलाने का सबसे बड़ा मैदान' बताते हुए सोनाक्षी सिन्हा के बाद 5 स्टार्स ने छोड़ा ट्विटर !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह का समय हो चुका है। बीते एक वीक सुशांत के परिवार और फैंस के साथ कई स्टार्स पर भारी पड़ा है। जहां पर सोशल मीडिया पर कई स्टार्स को ट्रोल किया गया। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की वजह फैंस और कई मीडिया रिपोर्ट्स नेपोटिज्म बता रही है।
Recommended Video
Sonakshi, Aayush Sharma समेत इन Actors ने Twitter को कहा अलविदा | FilmiBeat
ऐसे में बीते एक वीक से जो ट्विटर का हाल रहा है। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने इसे छोड़ने का फैसला लिया। बीते शनिवार को ट्विटर को छोड़ते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में। बाय ट्विटर।

साथ ही अपने इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना कमेंट बॅाक्स भी बंद कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि सोनाक्षी के साथ इन 5 स्टार्स ने भी ट्विटर को अलविदा कह दिया है। बढ़ती हुई नफरत को देखते हुए ये फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications