मीका सिंह का थप्पड़, डिप्रेशन में गए डा.श्रीकांत
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) डॉक्टर श्रीकांत डिप्रेशन की हालत में हैँ। वे किसी से मिल-जुल नहीं रहे हैं। उन्हें ही पिछले दिनों पॉप गायक मीका सिंह ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था। हालांकि उनके हक में राजधानी के डाक्टर खड़े हो रहे हैं।
रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल के डॉक्टर श्रीकांत को थप्पड़ मारने के मामले में पॉप गायक मीका सिंह से पूछताछ होगी। मीका ने विगत शनिवार रात दिल्ली ओप्थैलमोलोजिकल सोसाइटी के एक कार्यक्रम में श्रीकांत को थप्पड़ मारा था। इस कार्यक्रम के बाद मीका मुंबई वापस चले गये थे।
VIDEO: देखिए मीका सिंह और किस्सा उनके थप्पड़ का!
तेलंगाना के रहने वाले
मालूम चला है कि डा. श्रीकांत अंबेडकर हॉस्पिटल में नेत्र विभाग में तीसरे वर्ष के छात्र हैं। वे मूलत: तेलंगाना के रहने वाले है। पुलिस को दिए अपने बयान में उन्होंने बताया कि इंद्रपुरी थाने में स्थिति आईएआरआई, पूसा के मेला ग्राउंड में मीका सिंह का गाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान वह भी लड़के और लड़कियों के स्टेज के सामने नाच रहे थे।
इस दौरान मीका सिंह ने श्रीकांत से कहा कि वह किनारे हो जाएं। लेकिन श्रीकांत ने इस बाबत कहा कि उन्हें क्या परेशानी है? मीका सिंह ने इसके बाद अपने दो बाउंसरों से उन्हें ऊपर लाने के लिए और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
वहीं मीका सिंह ने एक चैनल से हुई बातचीत में कहा कि डॉक्टर नशे में था। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मीका सिंह और उनके बाउंसरों को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
एक्शन की मांग
डा. श्रीकांत के एक करीबी डाक्टर ने कहा कि मीका ने उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटा। इस कारण वे सन्न हैं। वे मीका के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












